पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी ..

0

 जोगबनी/अररिया। अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भेडियारी इलाके में नवनिर्मित पुल के समीप पानी भरे गड्ढे से 34 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने के बाद सूचना मिलते ही जोगबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बथनाहा कोसी कॉलोनी वार्ड संख्या-6 निवासी पवन तिवारी (34), पिता कैलाश तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पवन तिवारी बीते 13 मई से लापता था। उसी दिन शाम करीब 7 बजे उसने घरवालों से फोन पर बात कर बताया था कि वह घर लौट रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।परिजनों ने जोगबनी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शव दो-तीन दिनों से पानी में पड़े रहने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था। चेहरे की पहचान मुश्किल होने के कारण परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की।

बताया गया कि पवन तिवारी जोगबनी स्थित पशुपति ट्रांसपोर्ट में कार्यरत था। वह अपने पीछे पत्नी सरिता देवी, 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, मां एवं अन्य परिजनों को छोड़ गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि पवन की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया गया। मृतक के भाई पिंटू तिवारी ने बताया कि 13 मई की सुबह पवन रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन शाम के बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही अररिया से फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जोगबनी थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

शव बरामद होने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, वार्ड पार्षद सतीश कौशिक, राकेश राणा, पंकज मंडल, मिट्टी सोनी समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)