अररिया में 193 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ..

0

 

अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 193 ग्राम गीला स्मैक और ₹44,600 नगद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशामुक्त बिहार अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पोठिया गांव निवासी राहुल यादव अपने घर से स्मैक की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। मंगलवार रात पुलिस ने घर की घेराबंदी की, लेकिन मुख्य आरोपी राहुल यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से बरहट निवासी मो. अफाक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान 12 पोटलों में पैक स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल, पैकिंग सामग्री और एक अपाचे बाइक बरामद हुई। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)