अररिया पुलिस ने फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में नाबालिग बच्चियों को जबरन देह व्यापार में धकेले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी जितेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि मजिस्ट्रेट के माध्यम से रेड लाइट एरिया को पूरी तरह सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही जिले के अन्य इलाकों में संचालित इमोरल ट्रैफिकिंग और देह व्यापार के ठिकानों को भी चिन्हित किया जा रहा है। मंगलवार देर रात एसपी के निर्देश पर फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में महिला थाना और फारबिसगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। कार्रवाई के दौरान देह व्यापार संचालित करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। एसपी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व भी इसी इलाके में छापेमारी कर 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया था और 33 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था।
फारबिसगंज रेड लाइट एरिया सील करने की प्रक्रिया शुरू, दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू ..
मई 28, 2026
0
