अररिया में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़ ..

0

 

अररिया जिले में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई बकरीद फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर विशेष नमाज अदा की तथा अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में जानवरों की कुर्बानी दी।

प्रखंड के किरकिचिया पंचायत स्थित ईदगाह में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखा गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। धार्मिक जानकारों के अनुसार बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी और अल्लाह के प्रति उनकी अटूट आस्था की याद में मनाई जाती है। इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच जकात और फितरा भी बांटा गया, जिससे सामाजिक भाईचारे और मानवता का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)