अररिया में 4 घंटे में मर्डर मिस्ट्री सॉल्व! नाबालिग ने खोले हत्या के चौंकाने वाले राज ..

0

 

अररिया। नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड संख्या-04 में युवक मो. परवेज आलम की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि 31 मई को मो. परवेज आलम को गोली लगने की सूचना मिली थी। गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नगर थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय स्रोतों की मदद से पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया। पूछताछ में पैसों के लेन-देन को हत्या का कारण बताया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक आग्नेयास्त्र, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)