सिमराहा में सड़क हादसा , में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिवार में मातम ..

0

 

सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पश्चिम पंचायत के तार टोला वार्ड संख्या-8 निवासी 65 वर्षीय फनेश्वर ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फनेश्वर ठाकुर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मदारगंज मक्का बिक्री का पैसा लेने जा रहे थे। इसी दौरान सत्यनारायण मंडल चौक, कुशहा के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अररिया यातायात थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे चार पुत्र छोड़ गए हैं, जो दिल्ली में मजदूरी का कार्य करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सभी पुत्र घर के लिए रवाना हो गए। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप पटेल ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा सरकारी अनुग्रह अनुदान दिलाने का भरोसा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)