फारबिसगंज के नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप ..

0

 

फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल के समीप स्थित त्रिदेव नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान अमौना निवासी नूर सलाम की 25 वर्षीय पत्नी रूबी खातून के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार रूबी खातून को प्रसव पीड़ा होने पर त्रिदेव नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर अली अकबर द्वारा ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान नवजात शिशु को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और देर रात तक नर्सिंग होम परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस संबंध में डॉक्टर अली अकबर ने बताया कि मरीज की हालत पहले से गंभीर थी तथा उसका अन्य चिकित्सकों से भी परामर्श कराया गया था। उन्होंने इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही से इनकार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)