रामपुर वार्ड संख्या 4 में जलजमाव से जनता परेशान, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन ..

0

 

अररिया जिले के रामपुर वार्ड संख्या 4 स्थित रानीगंज–फारबिसगंज–जोगबनी स्टेट हाईवे की बदहाल स्थिति लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले पांच वर्षों से जलजमाव की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर शांत कराया। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क का हिस्सा नीचा होने के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है। विभाग द्वारा सड़क को ऊंचा करने और नाला निर्माण की योजना तैयार कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार 25 जून को फंड प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)