घास काटने गई बच्चियां ! कनकई नदी में समाईं । एक की मौत, दूसरी लापता ..

0


अररिया
जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के चमनपुर मंडल टोला वार्ड संख्या 11 में शनिवार को कनकई नदी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची अब भी लापता है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चमनपुर निवासी वदूद की 10 वर्षीय पुत्री तमन्ना अपनी 12 वर्षीय चचेरी बहन और एक सहेली के साथ नदी किनारे घास काटने गई थी। इसी दौरान फिसलन के कारण दोनों बहनें गहरे पानी में गिर गईं और तेज बहाव में बहने लगीं। सहेली के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों की मदद से देर शाम तमन्ना का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दूसरी बच्ची की तलाश जारी है। मुखिया मोहम्मद शमीम ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)