फारबिसगंज। सीमांचल क्षेत्र के रेल विकास को नई गति देते हुए फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। सांसद Pradeep Kumar Singh ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर विधायक Devanthi Yadav, जदयू नेता एवं उद्योगपति मूलचंद गोलछा सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र को अब आधुनिक और बेहतर रेल सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही जोगबनी से देवघर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर मेमू ट्रेन सेवा भी शीघ्र चालू होगी।
नई रेल सेवाओं से दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही सीमांचल क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों ने नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर खुशी जताई।


