नगर परिषद चुनाव में फिर चमके पुराने चेहरे, लगातार दूसरी बार मिली जीत ..

0

 

फारबिसगंज नगर परिषद फारबिसगंज की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार को नगर परिषद कार्यालय सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अभय कुमार की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। चुनाव परिणाम के अनुसार निवर्तमान सदस्य मनोज कुमार सिंह, गणेश प्रसाद गुप्ता एवं मो. इस्लाम पुनः सशक्त स्थायी समिति के सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। इस प्रकार तीनों सदस्यों ने लगातार दूसरी बार समिति में अपनी जगह बरकरार रखी।जानकारी के अनुसार नगर परिषद के कुल 24 वार्ड पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसमें पांच मत रद्द घोषित किए गए। मतदान समाप्त होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अभय कुमार ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का विधिवत गठन पूरा हो गया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए नगर परिषद के विकास कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)