अररिया नगर परिषद की स्थायी समिति का चुनाव निर्विरोध, तीन सदस्य बने विजेता ..

0

 अररिया  नगर परिषद अररिया की स्थायी समिति के लिए आयोजित चुनाव मंगलवार को निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया। सदर एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी बलजीत की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। स्थायी समिति के तीन पदों के लिए नीतू कुमारी, गज़ाला तहरीन एवं अबुल कलाम ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्धारित समय सीमा तक अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर स्थायी समिति का सदस्य बना दिया गया।

निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय से विजय जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए काली मंदिर और जामा मस्जिद पहुंचा। इस दौरान पार्षदों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। मौके पर आबिद अंसारी, नूर आलम उर्फ टीपू, मोहम्मद कलाम, कुर्बान आलम, नीतू कुमारी, शहनाज, देवोश्री घोष, राजू राम, तबस्सुम आरा सहित कुल 18 पार्षद उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)