पॉलिटेक्निक छात्र पर जानलेवा हमला! हॉकी-रॉड से पीटकर तोड़ा हाथ ..

0

 

अररिया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास लॉज में रह रहे सेकंड सेमेस्टर के छात्र रौशन कुमार सिंह पर रविवार रात जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक, चाकू और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। सिर और पैरों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है। झारखंड के कोडरमा निवासी रौशन कुमार सिंह ने नगर थाना में दर्ज आवेदन में बताया कि 30-40 छात्र लॉज में घुस आए और हमला कर दिया। मामले में थर्ड सेमेस्टर के 12 छात्रों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में घटना को रैगिंग या पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)