रोजगार की तलाश में गए थे इंदौर, पटाखा फैक्ट्री की आग ने छीन ली जिंदगी ..

0

अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर पंचायत और गोखलापुर गांव इन दिनों गहरे शोक में डूबे हुए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित पटाखा फैक्ट्री में 14 मई को हुए भीषण अग्निकांड में अब तक पांच मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा हुआ है और कई परिवार अब भी अपने लापता बेटों की तलाश में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, मानिकपुर पंचायत के विभिन्न गांवों से 11 मजदूर करीब छह माह पूर्व रोजगार की तलाश में इंदौर गए थे। 

हादसे में भवानीपुर निवासी 25 वर्षीय धीरज कुमार और गोखलापुर निवासी 18 वर्षीय अमन कुमार की मौत हो गई, जबकि बबलू कुमार अब भी लापता हैं। अमन का शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार, अजय कुमार, लालटू कुमार और रामवृक्ष पासवान गंभीर रूप से झुलस गए हैं और इंदौर के अस्पतालों में इलाजरत हैं। कई मजदूर सुरक्षित लौट आए हैं। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा, घायलों के बेहतर इलाज और लापता मजदूरों की जल्द तलाश की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)